Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अक्षय कुमार को आज भी सताता है पुराना वाकया, 'शार्क्स' के सामने किया जिक्र

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 16:51 IST

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और चुलबुले अंदाज के लिए मनोरंजन जगत में काफी मशहूर हैं। इन दिनों वे गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की मेजबानी कर रहे हैं। 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के आने वाले स्पेशल एपिसोड में 'शार्क टैंक इंडिया' के मशहूर शार्क्स अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर बतौर गेस्ट शिरकत करेंगे।

शो के दौरान मजेदार रैपिड-फायर राउंड में अमन गुप्ता ने अक्षय से सवाल किया, "आपका सबसे ज्यादा बेइज्जती वाला मोमेंट कौन सा रहा है?" वैसे तो अक्षय ऐसे सवालों का जवाब मजाकिया या फिर डिप्लोमैटिक देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग अंदाज में दिया। अभिनेता ने पुराना किस्सा सुनाया और बताया कि ये आज भी उन्हें काफी परेशान करता है।

अक्षय ने बताया, "कई साल पहले मैं अपने करीबी दोस्त के साथ एक बड़ी पार्टी में गया था। वहां पर एक व्यक्ति मेरे दोस्त को बार-बार अपशब्द कह रहा था। पहले तो, मैंने उसे रोका, मना किया, लेकिन वह मान ही नहीं रहा था। मैंने उसे एक-दो बार नहीं बल्कि चार-पांच बार चेतावनी दी कि रुक जा, लेकिन वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था।"

अक्षय ने बताया कि उन्होंने आखिर में उस व्यक्ति को जोर से थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। उन्होंने कहा, "इसके बाद पूरी पार्टी में हड़कंप मच गया। मेरे दोस्त को काफी शर्मिंदगी हुई कि वह रोने लगा और मैं भी बहुत घबरा गया था। मुझे लगा कि अब मेरा करियर तो गया।" अक्षय ने आगे बताया कि उन्होंने उस पर पानी डाला और मन ही मन प्रार्थना कर रहे थे कि काश वो होश में आ जाए। 

उन्होंने कहा, "शुक्र है, कुछ देर बाद वो होश में आ गया। मेरे लिए वो पल किसी चमत्कार से कम नहीं था।" अभिनेता ने इस घटना को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा गलत फैसला बताया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए असली बेइज्जती वाला पल था। आज ऐसी स्थिति आए, तो मैं कभी ऐसा रिएक्ट नहीं करूंगा। मैं बस चुपचाप वहां से चला जाऊंगा।"'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' का स्पेशल एपिसोड 16 फरवरी को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD