Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Blessing Muzarabani, Brian Bennett, Brad Evans
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 16:39 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 2 में से 1 मैच गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। 

इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.3 ओवरों में 61 रन जुटाए। मारुमानी 21 गेंदों में 7 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

बर्ल 30 गेंदों में 4 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। बेनेट 56 गेंदों में 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सिकंदर ने 13 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में ही सिमट गई। इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ 59 गेंदों में 77 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का फिर से पतझड़ लग गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान ट्रेविस हेड ने 17 रन बनाए, जबकि मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली। 

रैनेशॉ ने 44 गेंदों मे 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 65 रन जुटाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवरों में 17 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3 विकेट निकाले। वेलिंगटन मसाकाद्जा और बर्ल ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Blessing Muzarabani , Brian Bennett , Brad Evans

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD