Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

घर के खुलेंगे राज, जब बहू बनेगी जासूस, आम्रपाली दुबे की फिल्म 'सीआईडी बहू' का ट्रेलर रिलीज

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, CID Bahu, CID Bahu Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:56 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आगामी फिल्म 'सीआईडी बहू' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी। भोजपुरी सिनेमा टीवी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में आम्रपाली के साथ बाकी अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर शेयर कर लिखा, "घर और परिवार के राज खुलेंगे, जब बहू बनेगी सीआईडी तो हिलेगा ससुराल। देखिए आम्रपाली के साथ हाई वोल्टेज फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म 'सीआईडी बहू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। भोजपुरी सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर जाकर देखें।" फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक और मनोरंजक है। 

इसकी कहानी परिवार के अंदर छिपे राजों को बेनकाब करने पर आधारित है, जो आम्रपाली के जासूसी स्टाइल में खुलती है। 4 मिनट 29 सेकंड के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक ऐसी बहू का किरदार अदा कर रही हैं, जो परिवार के हालातों को ठीक करती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आम्रपाली जिस घर में शादी करके आती है, वो आर्थिक तंगी का सामना करता है। 

इसका मुख्य कारण उसके जेठ-जेठानी होते हैं, जो खेत और दुकान की चीजें चुपके-चुपके बेचकर पैसे कमा रहे होते हैं, जब आम्रपाली को इस धोखाधड़ी का पता चलता है, तो वह चालाकी से अपने फोन में सबूत इकट्ठा करती है और बाद में अपनी सास को सच्चाई दिखाती है। फिल्म में मनोरंजन के साथ घरेलू घोटालों, ससुराल की साजिशों और बहू के साहस को दिखाया गया है। 

इस फिल्म की कास्ट काफी दिलचस्प है। इसमें सभी कलाकार काफी मंझे हुए हैं, जिनमें आम्रपाली दुबे के साथ राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह और शियान्श सिंह कलाकार शामिल हैं। निर्माता प्रेम राय, कथा व निर्देशक अनंजय रघुराज, पटकथा व संवाद अरबिंद तिवारी, और सह-निर्माता शाइस्ता खान हैं। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि इसके गीत के बोल ओम झा ने लिखे हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , CID Bahu , CID Bahu Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD