Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

टी20 वर्ल्ड कप : सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी, पावरप्ले में ईशान ने दूसरी बार जमाया अर्धशतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, Namibia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:49 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया के विरुद्ध 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए ईशान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान दूसरी बार फिफ्टी लगाने का कारनामा किया। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जमाने के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

उनके अलावा, युवराज सिंह ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। इस मामले में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वहीं, केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2024 में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 

ईशान किशन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा 3 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि रोहित शर्मा दो बार यह कारनामा करते हुए ईशान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक-एक बार ऐसा कर चुके हैं।

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 गेंदों में पचासा लगाया था, जिसके बाद रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 21 गेंदों में 51 रन बनाए थे। भारत ने पावरप्ले के खेल तक 1 विकेट गंवाकर 86 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम का चौथा सबसे बड़ा था। 

वेस्टइंडीज ने साल 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 92 रन बनाए थे, जबकि नीदरलैंड ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 91/1 का स्कोर बनाया था। इंग्लैंड की टीम साल 2016 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , Namibia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD