Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बतौर ऑलराउंडर मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी पर गर्व रहा है : हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:36 IST

हार्दिक पंड्या ने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया। मैच जीतने के बाद पंड्या ने कहा, "मैं बस खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। 

तैयारी के लिए पिछले कुछ महीने काफी अच्छे रहे, जिससे लय पकड़ने और शरीर को सही करने का मौका मिला। अब तक सब कुछ बढ़िया चल रहा है।" अपनी बल्लेबाजों को लेकर पंड्या ने कहा, "एक ऑलराउंडर के तौर पर मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी पर गर्व रहा है। जब भी मौका मिलता है, मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दोनों स्किल्स सही तरीके से मैनेज हों। 

मैंने पहले भी कहा है कि बल्लेबाजी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है, और जब वो चल जाती है, तो सोने पर सुहागा जैसा होता है।" अपनी फिटनेस को लेकर पंड्या ने कहा, "मेरा शरीर शानदार महसूस कर रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि इसके पीछे बहुत मेहनत लगती है, जिसे मैं एंजॉय करता हूं। देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात रही है और मेरी पहली प्राथमिकता भी। 

इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जो मैं करता हूं। कभी-कभी तो मैं खुद को एक तरह के आर्मी कैंप में डाल देता हूं, जहां सुबह-शाम सेशंस होते हैं। बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट से पहले मैं खुद को लगभग एक महीने का समय देता हूं। इस बीच अच्छा खाना, अच्छी नींद और सही आदतों पर फोकस करता हूं।" 

उन्होंने कहा, "हमारे पास कई विकल्प हैं, फास्ट बॉलिंग भी कवर है, स्पिन भी। कुछ दिन पिच फास्ट बॉलर्स के अनुकूल होती है, तो वे आगे आते हैं। वहीं मिडिल ओवर्स में हमारे स्पिनर्स शानदार रहे हैं, वरुण, अक्षर, कुलदीप जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उसी तरह तेज गेंदबाजों ने भी मौके मिलने पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

कुल मिलाकर टीम ने जबरदस्त काम किया है।" गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) की शानदार पारियों के दम पर 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई।

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD