Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एसएलसी की बैठक

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Sumita Misra, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 15:59 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की राज्य स्तरीय समिति (SLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पानीपत के अंतर्गत आने वाले बहोली के विकास नियोजन (डेवलपमेंट प्लान) पर विचार-विमर्श कर स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, श्री राजा शेखर वुंडरू, श्री ए.के.सिंह, श्री अनुराग अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपायुक्त पानीपत एवं करनाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा यह विकास योजना विभाग की नवीनतम नीतियों को सम्मिलित करते हुए, क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों एवं अन्य योजना मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना को पानीपत ऑयल रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में होने वाली सहायक गतिविधियों को विनियमित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 

इसके अंतर्गत आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक, परिवहन एवं संचार, सार्वजनिक उपयोगिता तथा खुला क्षेत्र जैसे सहायक भूमि उपयोग प्रस्तावित किए गए हैं, ताकि वर्ष 2031 तक अनुमानित 65 हजार की जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। अब आम जनता से इस संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। 

प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर सुझाव अथवा आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। इसके बाद अंतिम विकास योजना प्रकाशित की जाएगी। जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नियोजित विकास को नियंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Sumita Misra , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD