Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश

चेयरमैन द्वारा सामाजिक न्याय विभाग को रोस्टर रजिस्टर संबंधी समितियों को आरक्षण नुक्तों और रोस्टर रजिस्टरों के बारे में प्रशिक्षण करवाने के निर्देश

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kulwant Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 13:58 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की 28वीं फुल आयोग बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया कि एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज किया जाए ताकि आयोग के पास पुलिस संबंधी आने वाली शिकायतों में कमी आए। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग को रोस्टर रजिस्टर संबंधी समितियों को आरक्षण नुक्तों और रोस्टर रजिस्टरों के बारे में प्रशिक्षण करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने आम राज प्रबंध विभाग को निर्देश दिया कि पंजाब राज्य के प्रत्येक जिले में एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के निपटारे के लिए पंजाब पुलिस की तर्ज पर ए.डी.सी. स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए ताकि शिकायतों के निपटारे में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में पुलिस, स्थानीय निकाय, सामाजिक न्याय तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज केसों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट ली गई। 

इसके अलावा आयोग की 27वीं बैठक में पुलिस विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसार विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने, भूरिवाले गुरगद्दी (गरीब दासी परंपरा) संप्रदाय के धाम श्री राम मोक्ष धाम, खुरदा टप्परियां (नवांशहर) और गद्दी नशीन आचार्य श्री चेतना नंद जी महाराज की सुरक्षा के लिए गार्ड नियुक्त करने तथा आयोग के सदस्य को सुरक्षा उपलब्ध करवाने संबंधी आयोग के निर्देशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली गई। इसके अतिरिक्त तपस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब और चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब के महापुरुषों की सुरक्षा के बारे में भी समीक्षा की गई।

सरदार गढ़ी ने बताया कि इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से बरनाला, फाजिल्का, मलेरकोटला, पठानकोट, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में अंबेडकर भवन के निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि तरनतारन में अंबेडकर भवन मार्च 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। 

स्थानीय निकाय के निदेशक से नगर परिषदों में ड्यूटी के दौरान मरने वाले सफाई कर्मचारियों के परिवारों को तरस के आधार पर नौकरी देने संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र निपटारे के बारे में भी जानकारी ली गई, जिसे सराहनीय पाया गया। उन्होंने बताया कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट मोहाली में 50 छात्रों की क्षमता को बढ़ाकर 100 करने के लिए सामाजिक अधिकारिता विभाग द्वारा सरकार को पत्र लिख दिया गया है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि वर्तमान में लंबित 59 जाली अनुसूचित जाति प्रमाणपत्रों की जांच संबंधी कार्रवाई को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए।

आज की बैठक में आयोग के सदस्य सचिव डॉ. नयन जसल, सदस्य रुपिंदर सिंह सीतल, गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली, गुलजार सिंह बोबी, पंजाब पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस श्री कोस्तुभ शर्मा, डायरेक्टर स्थानीय निकाय श्री कुलवंत सिंह, डायरेक्टर सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक श्रीमती विम्मी भुल्लर के अलावा, एआईजी सुरिंदरजीत कौर, श्री गौतम सिंघल जी एआईजी ट्रेनिंग पुलिस विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kulwant Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD