Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी : कुलदीप धालीवाल

ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 18% टैक्स लगाया, लेकिन मोदी सरकार ने अमेरिकी माल के लिए भारत के दरवाजे 'जीरो टैक्स' पर खोले: धालीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 09:11 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी 'गद्दारी' करार दिया। धालीवाल ने जाखड़ को सीधी चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें।

बुधवार को 'आप' नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने घुटने टेकते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है।उन्होंने सवाल किया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के माल बेचेगा और हमारे किसान को अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा, तो यह बराबरी का सौदा कैसे हुआ? यह देश के हित में कैसे है?

धालीवाल ने चेतावनी दी कि इस डील के जरिए अमेरिका की 'लाल ज्वार' भारतीय मंडियों पर कब्जा कर लेगी, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीरो टैरिफ के कारण कश्मीर और हिमाचल के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादक भी सड़कों पर आ जाएंगे।

सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए धालीवाल ने कहा कि जाखड़ साहब, आप आज उसी तरह इस डील की वकालत कर रहे हैं जैसे कभी बादल परिवार तीन काले कृषि कानूनों की करता था। आज अकाली दल की राजनीतिक हालत सबके सामने है। कहीं मोदी की चाकरी करते-करते आपका हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए। उन्होंने कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में रहकर गांधी परिवार की चाकरी करते थे और अब मोदी के गुणगान करके देश का हित बेचने पर तुले हुए हैं।

'आप' प्रवक्ता ने कहा कि आज तक इस डील की जानकारी सिर्फ ट्रंप के ट्वीट्स से मिल रही है। प्रधानमंत्री ने न तो संसद में कुछ बताया और न ही देश को भरोसे में लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है।धालीवाल ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की है। उन्होंने एलान किया कि वे जाखड़ के हर झूठ का रोजाना जवाब देंगे और भाजपा के इस किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करते रहेंगे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD