Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिम्पा ने करवाया 41 लाख की लागत से ढोलणवाल प्लेग्राउंड निर्माण कार्य का शुभारंभ

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 18:14 IST

विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गांव ढोलणवाल में 41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक प्लेग्राउंड के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक जिम्पा ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। 

प्लेग्राउंड के निर्माण से गांव के बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान मिलेगा, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होंगे।

विधायक ने बताया कि प्रस्तावित प्लेग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं के साथ समुचित समतलीकरण, बाउंड्री वॉल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

इस अवसर पर सरपंच सुरजीत सिंह, अमनदीप, परमिंदर सिंह, ओंकार सिंह, तरसेम सिंह और अमरजीत पंच सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह प्लेग्राउंड गांव के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD