Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बाकरपुर से जनैतपुर सड़क के निर्माण की शुरुआत

8500 फुट लंबी और 17 फुट चौड़ी सड़क बनने से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 14:00 IST

डेराबस्सी हलके के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर कौंसिल डेराबस्सी के अधीन लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली बाकरपुर से जनैतपुर रोड (एम.सी. डेराबस्सी) के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। यह 8500 फुट लंबी और 17 फुट चौड़ी सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस मौके विधायक रंधावा ने कहा कि इलाके में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इस सड़क के तैयार होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विकास कार्यों को और गति मिलेगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। 

पंजाब में सड़कों की मरम्मत तेजी से की जा रही है और लगातार नए कार्य शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जो भी विकास कार्य प्रस्तावित होंगे, उन्हें शुरू कराया जाएगा। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गांवों में पार्टीबाजी से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बाकरपुर से जनैतपुर रोड का नींव पत्थर रखते समय उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा लोगों को जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

विधायक रंधावा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हलके के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है और इस सड़क के पूर्ण होने से इलाके में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।उन्होंने अधिकारियों को कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह के दौरान नगर कौंसिल के प्रधान, पार्षद, पार्टी के ब्लॉक प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD