Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमृतसर से छह पिस्तौलें, 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध हथियार और नशा तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे गिरफ्तार आरोपी :डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 13:37 IST

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दौरान गुप्त कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल के पांच कार्यकर्ताओं को छह आधुनिक पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करके इस गिरोह को बेअसर कर दिया है। 

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ मन्नू (24), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (20), सुखराज सिंह उर्फ जोगा (24) और साजन सिंह उर्फ गुरसाजन सिंह उर्फ लड्डा - सभी निवासी गांव रोड़ा वाला कलां (अमृतसर) तथा अमृतसर के गांव रणीके के निवासी मोलकदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। 

बरामद किए गए पिस्तौलों में ऑस्ट्रिया निर्मित दो 9 एम.एम. ग्लॉक, तुर्की निर्मित एक जिगाना, दो .32 बोर और एक .30 बोर पिस्तौल सहित 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों की हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग वे तस्करी के लिए करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों एवं नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे। 

इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। पुलिस आयुक्त (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई के संबंध में विवरण साझा करते हुए कहा कि सीमा पार तस्करी संबंधों की पुख्ता एवं गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह, गुरप्रीत उर्फ गोपी, सुखराज उर्फ जोगा और साजन उर्फ गुरसाजन उर्फ लड्डा को एक कार सहित गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं। 

उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ के बाद हुई बरामदगी के दौरान चार अन्य पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई, जो संगठित अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की पुष्टि करती है। सी.पी. ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह आदतन अपराधी है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में शामिल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जांच से यह भी पता लगा है कि आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है। पुलिस टीमें इस नेटवर्क के वित्तीय ट्रेल और हवाला लिंक की भी जांच कर रही हैं। इस संबंध में एफआईआर नंबर 21 दिनांक 03-02-2026 को अमृतसर के पुलिस स्टेशन छावनी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(8) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 27ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD