Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राहुल चाबा द्वारा धूरी हलके में चल रहे तथा शुरू किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा

निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभाग आपसी समन्वय से विकास कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें : राहुल चाबा

Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर/धूरी , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 12:58 IST

डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा द्वारा धूरी हलके में चल रहे तथा आने वाले दिनों में शुरू किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य आपसी समन्वय से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

श्री राहुल चाबा ने कहा कि धूरी हलके में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की प्रगति की स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रोजाना रिपोर्ट लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी चल रहे कार्य में अनावश्यक देरी तथा गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर विकास कार्यों की निगरानी करें, ताकि कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें।

समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि धूरी शहर के सौंदर्यीकरण से संबंधित कुल 11 विकास कार्य आगामी दो महीनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी, नगर कौंसिल धूरी, गुरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1.41 करोड़ रुपये की लागत से धूरी शहर के क्रांति चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि 1.09 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी के निकट एम.सी. पार्क के नवीनीकरण तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 27.63 लाख रुपये की लागत से सब्जी मंडी से सटे इंडोर खेल हाल का उन्नयन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि धूरी में आर.ओ.बी. (संगरूर साइड) के नीचे 1.03 करोड़ रुपये की लागत से “वाइल्ड एरीना” पार्क का विकास किया जाएगा, जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त 1.91 करोड़ रुपये की लागत से मालेरकोटला की ओर से धूरी के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन, 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बगड़ियां/नाभा की ओर से धूरी के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से संगरूर की ओर से धूरी के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन का कार्य भी आने वाले दिनों में शुरू किया जाएगा। 

इसके अलावा 3.10 करोड़ रुपये की लागत से आर.ओ.बी. के नीचे शेरपुर चौक का विकास एवं सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी अभियंता राहुल कौशल द्वारा एस.टी.पी. में चल रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। पंजाब मंडी बोर्ड के कार्यकारी अभियंता पुनीत शर्मा ने कहेरू में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति के बारे में जानकारी दी, जबकि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय गर्ग ने 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आर.ओ.बी. के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सुखचैन सिंह, एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल, डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD