Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

‘गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन 1200 से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

12,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने वांछित अपराधियों से जुड़े 2760 ठिकानों पर छापेमारी की

Arpit Shukla, Police, Punjab Police, Special DGP Law and Order, Gangstran Te Vaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 12:07 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के दौरान, पंजाब पुलिस की टीमों ने ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन आज वांछित अपराधियों से संबंधित 2760 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था। 

इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा कर चुके हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

ऑपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 1895 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1250 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 40 फरार अपराधी और 298 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 666 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर - 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 345वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 26.4 किलोग्राम हेरोइन, 772 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। 

इसके साथ ही मात्र 345 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 48,331 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

 

Tags: Arpit Shukla , Police , Punjab Police , Special DGP Law and Order , Gangstran Te Vaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD