Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

शिल्प मेले में हरियाणा की जेलों के बंदियों का हुनर प्रदर्शित कर रही 5 स्टॉल्स

सुधार से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम कर रहा हरियाणा कारागार विभाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 13:37 IST

फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में इस वर्ष न केवल कलाकारों की कलाकारी, बल्कि हरियाणा कारागार विभाग की सुधारात्मक जेल नीति की सफलता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हरियाणा प्रदेश की 18 जेलों के बंदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को मेले में प्रदर्शित और बिक्री के लिए रखा गया है, जो बंदियों के पुनर्वास और उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की कहानी बयां कर रहे हैं।

मेले में कारागार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल नंबर 1130 से 1133 , 1135 व 1136 पर बंदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। स्टॉल पर नक्काशीदार लकड़ी का फर्नीचर, बढ़ईगिरी के उत्कृष्ट नमूने और पेंटिंग, जेल की बेकरी के उत्पाद और शुद्ध एलोवेरा आधारित हर्बल उत्पाद, कढ़ाई, सिलाई, टेक्सटाइल और दैनिक उपयोग की हस्त निर्मित वस्तुएं उपलब्ध है। 

स्टॉल पर उपस्थित उत्पाद बाजार में मिलने वाले उत्पादों से सस्ते व भरोसेमंद है। इन उत्पादों की कीमत 50 रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक रखी गई है, जिन्हें पर्यटक इनकी गुणवत्ता और मजबूती के कारण काफी पसंद कर रहे हैं।

बंदियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का किया जा रहा प्रयास

हरियाणा कारागार विभाग की सुधारात्मक पहलों के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जेलों में चलाए जा रहे व्यापक सुधार कार्यक्रमों के तहत बंदियों को विभिन्न व्यवसायों में व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। 

यह स्टॉल केवल उत्पादों की बिक्री का केंद्र नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक संदेश है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर हर व्यक्ति सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ सकता है।

पर्यटक कर रहे बंदियों के कौशल की सराहना

शिल्प मेले में पर्यटक न केवल इन वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि बंदियों के कौशल और उनके सुधार के प्रति विभाग के प्रयासों की सराहना भी कर रहे हैं। यह पहल हरियाणा सरकार की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जेलों के भीतर भी प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रमाण है।

 

Tags: 39th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD