Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

'रेखा हमेशा से मेरी आइकन रही है', हुमा ने अभिनेत्री के साथ बिताए खास लम्हों को किया याद

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rekha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 16:18 IST

बॉलीवुड की अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शनिवार को खास पलों से भरा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसे 'प्यार से भरी शाम' बताया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ तस्वीर शेयर की। हुमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं और एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिल रही हैं।

हुमा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "यह मेरे लिए बहुत ही खास अनुभव था, और रेखा जी की मौजूदगी से मुझे प्यार महसूस हुआ। वह हमेशा से मेरी आइकन रही हैं, उनके साथ एक प्यार भरी शाम।" यह तस्वीर 'मर्दानी 3' फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान ली गई थी। हुमा ने इसी मौके पर अपने भाई साकिब सलीम और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ भी तस्वीर शेयर की। 

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने रानी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और लिखा, ''रानी की अदाकारी ने मुझे पूरी तरह प्रभावित किया। मैं उनके काम को देख हैरान और बेहद खुश भी हूं।'' 30 जनवरी को यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में दस्तक दी। यह 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फ्रेंचाइजी महिलाओं की सुरक्षा, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर आधारित रही है। 

'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' दोनों ही फिल्मों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया था। अब 'मर्दानी 3' भी गंभीर मुद्दे को उठाती है। फिल्म की कहानी रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एनआईए के साथ काम करती हैं और छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जांच करती हैं। 

जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला, अभिराज मीनावाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार हैं।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rekha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD