Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आरबीयू एनसीसी कैडेट ने रचा इतिहास, डीजी एनसीसी प्रशंसा पदक से सम्मानित

Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 15:35 IST

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी  (आरबीयू) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट, सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) अनुराधा को नई दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल वरिंद्र वत्स, वीएसएम, वाईएसएम, एसएम द्वारा प्रतिष्ठित डायरेक्टर जनरल एनसीसी कमेंडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2026 की गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्कृष्ट सेवा और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

एसयूओ अनुराधा ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान को प्राप्त कर पंजाब कंटिंजेंट की एकमात्र बालिका कैडेट बनने का गौरव हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। गणतंत्र दिवस कैंप और परेड के दौरान उनकी अनुकरणीय निष्ठा, कठोर अनुशासन और अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें व्यापक सराहना दिलाई और रयात  बाहरा विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे एनसीसी समुदाय को गर्व की अनुभूति कराई।

इसके अतिरिक्त, एनसीसी गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसयूओ अनुराधा को मेजर जनरल भारत मेहतानी, अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी द्वारा, ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हैरी संधू की उपस्थिति में फ्लैग एरिया में एक ट्रॉफी भी प्रदान की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गहरा गर्व व्यक्त किया। चांसलर  गुरविंदर सिंह बाहरा के नेतृत्व में ग्रुप वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार एवं प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एस. के. बंसल ने कैडेट अनुराधा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए उनकी प्रशंसा की।

एनसीसी/एनएसएस विभाग के निदेशक ए. एस. चहल ने एसयूओ अनुराधा की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि युवा कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु एनसीसी/एनएसएस एवं युवा सेवा विभाग के निरंतर प्रयासों की भी प्रशंसा की।

यह उपलब्धि रयात  बाहरा विश्वविद्यालय के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और राष्ट्रीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD