Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना : एन. चंद्रबाबू नायडू

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:17 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के कार्यकाल में तिरुपति लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर में यूज होने वाले केमिकल से बना था। उन्होंने वाईएसआरसीपी पर प्रसाद में मिलावट करके श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पवित्रता को धूमिल करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक उन्होंने (वाईएसआरसीपी) केमिकल से बने घी से प्रसाद बनाया। यह घी बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों से बना था।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कुरनूल जिले के येम्मिगनूर में किसानों को 'आपकी जमीन - आपका अधिकार' पट्टादार पासबुक वितरित करने के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और विशेष जांच दल ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, लेकिन उनके अपने चाचा वाईवी सुब्बा रेड्डी ने स्वीकार किया है कि प्रसाद में मिलावट हुई थी।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वाईएसआरसीपी द्वारा मिलावटी प्रसाद से टीटीडी को अपवित्र करने के बाद उन्होंने स्थिति को सुधारने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पहले और अब दिए जाने वाले लड्डू में बहुत बड़ा अंतर है।उन्होंने वाईएसआरसीपी पर जनहित के मुद्दों के लिए लड़ने के बजाय राजनीतिक उद्देश्यों के लिए शक्ति प्रदर्शन करने का भी आरोप लगाया।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टिप्पणी की कि शक्ति प्रदर्शन चुनाव के दौरान किया जाना चाहिए।जगन मोहन रेड्डी की हाल ही में गुंटूर यात्रा का जिक्र करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने वाहन चालकों को असुविधा पहुंचाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने अपने काफिले के नीचे सिंगय्या नाम के एक व्यक्ति को कुचल दिया था। बंगारुपलयम में उन्होंने आमों को जमीन पर फेंका, उन्हें रौंदा और गुंडागर्दी की। उन्होंने आगे कहा कि वे इस तरह की राजनीति से निपटना जानते हैं।उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार किसानों को भूमि अभिलेखों में हेराफेरी रोकने के लिए सभी सुरक्षा सुविधाओं से लैस पट्टादार पासबुक उपलब्ध करा रही है।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD