Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अक्षय शर्मा के नेतृत्व में ‘रन फॉर स्वदेशी’ का भव्य आयोजन

भाजपा नेता तरनजीत संधू ने भी दिया समर्थन

Akshay Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 11:49 IST

अमृतसर नॉर्थ हलके से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की अगुवाई में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के विचार को जन–जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज ऐतिहासिक ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू ने भी पहुंच कर समारोह में साथ दिया। 

लॉरेंस रोड स्थित डी-मार्ट से आरंभ हुई यह दौड़ कंपनी बाग तक पहुंची, जिसमें शहर के युवाओं, विद्यार्थियों, कारीगरों, महिलाओं, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरा मार्ग देशभक्ति और स्वदेशी के नारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि भारत की असली ताकत उसके हाथों का हुनर है। छोटे कारीगर, हस्तशिल्पी, बुनकर और लघु उद्यमी ही आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने देश में बनी वस्तुओं को गर्व से नहीं अपनाएंगे, तब तक आर्थिक आज़ादी का सपना अधूरा रहेगा। 

स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की समृद्धि का मूल मंत्र है। अक्षय शर्मा ने कहा कि विदेशी उत्पादों के अंधाधुंध उपयोग से स्थानीय उद्योग कमजोर होते हैं, जबकि स्वदेशी अपनाने से रोज़गार के अवसर बढ़ते हैं और नई पीढ़ी को अपने हुनर पर भरोसा मिलता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे “मेड इन इंडिया” उत्पादों को अपनी पहली पसंद बनाएं और डिजिटल माध्यमों से भी स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाएं। दौड़ के दौरान “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ”, “आत्मनिर्भर भारत – सशक्त भारत” और “लोकल पर वोकल” जैसे नारों ने पूरे वातावरण में नई ऊर्जा भर दी। 

जगह–जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर धावकों का स्वागत किया। कई कारीगर अपने हाथों से बने उत्पाद लेकर पहुंचे, जिनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई, ताकि आम लोग स्वदेशी वस्तुओं की गुणवत्ता को करीब से देख सकें। अक्षय शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल एक दिन की दौड़ कराना नहीं, बल्कि स्वदेशी को सामाजिक आंदोलन बनाना है। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि हर घर तक यह संदेश पहुंचे कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। कार्यक्रम में शामिल कारीगरों और छोटे उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें नई पहचान और हौसला मिलता है। 

स्थानीय व्यापारियों ने भी संकल्प लिया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देंगे।अंत में अक्षय शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अमृतसर से शुरू हुई यह मुहिम पूरे पंजाब और देश में नई चेतना जगाएगी। 

उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक सप्ताह में कम से कम एक स्वदेशी वस्तु अवश्य खरीदे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। पूरा आयोजन अनुशासन और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पप्पू महाजन, विक्रांत शोरी, सहजप्रीत सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Akshay Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD