Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

रक्षा मामलों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:11 IST

कांग्रेस की तरफ से चीनी घुसपैठ के आरोप और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब को लेकर हंगामा करने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा मामलों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमारी सरकार एक अनुभवी नेता चला रहे हैं। 

1962 से हेंडरसन ब्रूक्स-भगत कमीशन की रिपोर्ट गुप्त रखी गई है। इसमें चीनी पीएलए के हाथों मिली शर्मनाक हार के लिए नेहरू सरकार को दोषी ठहराया गया था। हमारी सरकार ने इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया, क्योंकि रक्षा मामलों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।" किरेन रिजिजू ने अपने एक पुराने पोस्ट को भी शेयर किया है। 

उन्हें वीडियो में चीन सीमा का दौरा करते हुए और कुछ भारतीय सैनिकों के साथ चीन के सैनिकों के साथ वार्ता करते हुए देखा गया। यह पोस्ट किरेन रिजिजू ने 1 नवंबर 2024 को किया था। वे सैनिकों के साथ दीवाली मनाने के लिए चीन बॉर्डर पर गए थे। वहीं, एमएम नरवणे की किताब पर विवाद को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर हमला बोला। 

उन्होंने लिखा, "नेहरू-गांधी परिवार के कारनामों, उनके भ्रष्टाचार और उनकी नीतियों के कारण देश को हुए नुकसान व व्यक्तिगत कार्यकलाप के कारण देश को हुए नुकसान पर एक पुस्तकालय बनाने का मैंने निर्णय लिया है। आप सभी लोगों से मुझे सहयोग और सुझाव की जरूरत है। यह पुस्तकालय आने वाली पीढ़ियों, शोध करने वाले छात्रों के लिए एक आदर्श स्थान होगा।"

अपने वीडियो संदेश में भाजपा सांसद ने कहा, "मैंने संसद में नेहरू-गांधी परिवार के कारनामों और भ्रष्टाचार के बारे में कुछ बातें कहीं। पूरे देश में इस पर जबरदस्त तरीके से प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद कई लोगों के फोन आए और उनके आधार पर मैंने पुस्तकालय बनाने का फैसला लिया। चाहे सामाजिक-आर्थिक आधार पर देश को नुकसान पहुंचाना हो, भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हो या कई गोपनीय दस्तावेज हों, जो पब्लिक डोमेन में नहीं आए, उन सभी को लेकर लाइब्रेरी बनाऊंगा। 

इससे यह होगा कि किसी को अगर उस समय की जानकारी चाहिए तो वह उस लाइब्रेरी में मिल सकेगी।" उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी हुई किताबों की जानकारी दें, ताकि वह उन्हें खरीदकर लाइब्रेरी में रख सकें।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD