Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर होगी कार्रवाई : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सुनी आमजन की समस्याएं

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 15:39 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारी से फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को शिकायत में गुरमीत ने बताया कि वह फौज से रिटायर है और अब वन विभाग में नौकरी कर रहा है। वन विभाग का एक अधिकारी उससे फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बना रहा है, जब उसने मना किया तो उसे कार्रवाई करने का डर दिखाया।

मुख्यमंत्री ने  लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को हल करने में लापरवाही बताने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर आता है तो अधिकारी तुंरत संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करें। अधिकारी नागरिक की समस्या का समाधान जल्दी करें। चक्कर लगाने वाले अधिकारियों  व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 225 समस्याओं को सुना और मौके पर ही उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

श्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कलाल माजरा निवासी सुभाष के सोलर लाइट लगाने की परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाए और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने टाटकी की नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट का पैसा न मिलने के मामले में उपायुक्त को जांच करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री को बलजिंदर ने शिकायत में बताया कि 15 जून 2024 से शुरू नर्सरी में खिलाड़ियों को डाइट का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ठगी करने वाले आरोपी पर लगे आरोप साबित हो चुके हैं तो आरोपी की प्रॉपर्टी को अटैच किया जाए।

मुख्यमंत्री ने राजीव की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पूरे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि जब परिवार यहां नहीं रहता तो बिजली चोरी का केस कैसे और किसने बनाया। इस मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर पेश की जाए। इसी तरह कलाल माजरा निवासी महेंद्र की शिकायत पर उनके डेरे में रहने वाले 20 घरों को बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री को वीरपाल ने शिकायत में बताया कि वह विकलांग है और उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। अब उसके पास अपनी बहन की शादी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट नहीं है। मुख्यमंत्री ने वीरपाल को उसकी बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। इसी तरह रजनी की शिकायत पर उपायुक्त को लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से बातचीत कर उनकी मदद करने के निर्देश दिए।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही एलीजिबिलिटी पूरी करने वाली कॉलोनी को वैध घोषित किया जाएगा। इन कॉलोनियां के वैध होने के बाद इनको सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अवैध कॉलोनी में पीने के पानी, सफाई जैसी समस्याओं को लेकर आए नागरिकों की सुनवाई के दौरान ऐसा कहा। 

मुख्यमंत्री ने लाडवा शहर में सीवर पाइप लीक होने के मामले में अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि शाम तक इस लीकेज को दुरुस्त किया जाए। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष पूरे होने और आयु के सत्यापन के बाद बिना किसी आवेदक के बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। 

प्रदेशभर में पेंशन काटने की जो शिकायत उनके पास आ रही है। उनका विभागीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD