Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

केंद्र ने लंबे समय से झारखंड के हक और हिस्से का पैसा रोक रखा है : हेमंत सोरेन

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धनबाद , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 13:00 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की सरकार पर झारखंड के साथ लगातार सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। झामुमो के 54वें स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बुधवार को कहा कि केंद्र ने लंबे समय से झारखंड के हक का पैसा रोक रखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह आंदोलन के जरिए अलग झारखंड राज्य हासिल किया गया था, उसी तरह राज्य के लंबित बकाये को हासिल करने के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। 

सोरेन ने दावा किया कि यदि झारखंड को उसका वाजिब वित्तीय हिस्सा मिला होता, तो राज्य आज तेलंगाना, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ से कहीं आगे होता। उन्होंने कहा कि झारखंड ने देश को खनिज, श्रम और संसाधन दिए, लेकिन बदले में यहां के लोगों को गरीबी, अशिक्षा और शोषण मिला। सोरेन ने देशभर की चाय बागानों में कार्यरत आदिवासी श्रमिकों के शोषण का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। 

उन्होंने कहा कि देश का चाय उद्योग आदिवासी श्रमिकों के खून-पसीने से खड़ा हुआ है, लेकिन आज भी वही समुदाय सबसे ज्यादा शोषण और उपेक्षा का शिकार है। सोरेन ने कहा कि करीब 150 साल पहले झारखंड के आदिवासियों को सिलिगुड़ी, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और अन्य राज्यों के चाय बागानों में जबरन, कई बार बंदूक की नोक पर, मजदूरी के लिए ले जाया गया था। 

वो आदिवासी आज भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी तकलीफों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोरेन ने इसे गंभीर और शर्मनाक स्थिति बताते हुए कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर चाय बागानों में काम कर रहे आदिवासी श्रमिकों के लिए सम्मानजनक जीवन और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज ने न केवल चाय उद्योग, बल्कि गुजरात सहित देश के कई राज्यों के विकास में निर्णायक भूमिका निभाई है, इसके बावजूद उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पाए हैं। राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए सोरेन ने आदिवासी समाज से एकजुट होकर राजनीतिक ताकत दिखाने की अपील की।

झामुमो अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की स्थापना 4 फरवरी 1973 की मध्यरात्रि में धनबाद में हुई थी, और यही कारण है कि धनबाद का गोल्फ ग्राउंड झामुमो के इतिहास में प्रतीकात्मक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में अलग तिथियों पर स्थापना दिवस मनाया जाता है, लेकिन धनबाद का आयोजन पार्टी की जड़ों की याद दिलाता है।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD