Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का किया समर्थन

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 12:56 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का समर्थन किया है। चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहकर कुछ गलत नहीं किया है। नई दिल्ली में पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज गेट पर राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बातचीत हुई, भाजपा ने उस पर बवाल किया है। 

राहुल गांधी ने उन्हें 'गद्दार दोस्त' कहा, जब वह कांग्रेस में थे तब राहुल गांधी ने उन्हें वह सब कुछ दिया, जिसकी उन्हें जरूरत थी। चुनाव के दौरान जब पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने पार्टी छोड़ दी। वे गद्दार नहीं हैं तो क्या हैं। बिल्कुल सही है राहुल गांधी ने जो नाम दिया है। उन्होंने जो कांग्रेस पार्टी के साथ किया, पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की। 

राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि वह कांग्रेस में वापस में आ सकते हैं, एक घर छोड़कर दूसरे घर में जाना, और वहां से फिर किसी और घर में जाना संभव है। वे कांग्रेस में आने की कोशशि कर सकते हैं। चन्नी ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने अहसानों के बदले गद्दारी की है। यह सब जानते हैं कि उन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया, इसलिए मैं राहुल गांधी की बात का समर्थन करता हूं।

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि जब मैंने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया तो वह मुझ पर हमला करने वाले थे। केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने राहुल गांधी को पकड़ा। अगर वे उन्हें नहीं पकड़ते तो पता नहीं क्या कुछ होता। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुझे सामने देखकर उन्हें रोज दर्द होता है। 

वह दर्द आज राहुल गांधी की जुबान और शारीरिक तौर पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जिनके समर्थकों ने हजारों सिखों को उनके गले में टायर डालकर और आग लगाकर मारा। उसके बाद गुरुद्वारों को तोड़ा गया। ये हमेशा सिखों के दुश्मन रहे हैं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD