Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 11:59 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में से अब तक शुरू नहीं होने वाले कार्यों सहित अनुपयोगी बजट की विस्तृत सूची जल्द उपलब्ध करवाई जाए ।  मुकेश रेपसवाल आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

उपायुक्त ने ग्राम पंचायतों की वर्तमान कार्य प्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को नए कार्यों के मस्टररोल कार्य जारी नहीं करने के निर्देश दिए । साथ में उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने तथा विभिन्न योजनाओं के तहत संपूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रेषित करने को कहा। 

मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विशेष प्रोजेक्ट 2025 - 26 के अंतर्गत सिस्टम द्वारा अस्वीकृत आवास मामलों की पुनः सत्यापन के लिए जारी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान स्वीकृत मामलों के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवास मामलों की जियो टैगिंग प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। 

उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से जिला के 105 स्कूलों में जारी बाला फीचर बनाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित सहायक तथा कनिष्ठ अभियंताओं को 9 फरवरी तक प्रेजेंटेशन उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाला फीचर तैयार करने से पहले विद्यालय की आवश्यक मरम्मत भी सुनिश्चित की जाए । 

मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत स्तर पर ई-परिवार से संबंधित मामलों में योजना की सैचुरेशन हासिल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में बीपीएल सर्वे, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत विद्यालय तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। 

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, अनिल गुराडा, डा.बशीर खान, कंवर सिंह, अर्थशास्त्री जिला विकास विनोद कुमार, सहायक अभियंता खंड विकास मनोज शर्मा, उपेंद्र कुमार, परमेंद्र कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD