Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में संघीय भूमिका की मांग की

Donald Trump, US President, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 17:04 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले चुनावों में संघीय सरकार की भूमिका को ज्यादा मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो राज्य कानूनी और ईमानदार तरीके से चुनाव नहीं करा पाते, वहां संघीय सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। मंगलवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस में एक बड़े खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने राज्य स्तर पर कराए जाने वाले चुनावों की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि चुनाव ईमानदारी से हों। अगर कोई राज्य चुनाव ठीक से नहीं करा सकता, तो मुझे लगता है कि संघीय सरकार को कुछ करना चाहिए।" राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि चुनावों के मामले में राज्य, संघीय सरकार के एजेंट की तरह काम करते हैं। अगर वे वोटों की गिनती कानूनी और ईमानदार तरीके से नहीं कर सकते, तो किसी और को यह जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

जब एक पत्रकार ने पूछा कि अमेरिकी संविधान चुनावों की जिम्मेदारी राज्यों को देता है, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि वे चुनाव करा सकते हैं, लेकिन उन्हें यह काम ईमानदारी से करना होगा। ट्रंप ने एक बार फिर पिछली चुनावी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के आरोप दोहराए। उन्होंने डेट्रॉइट, पेनसिल्वेनिया, फिलाडेल्फिया और अटलांटा जैसे शहरों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भयानक स्तर का भ्रष्टाचार हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने वोटर आईडी की मांग भी दोहराई। ट्रंप ने कहा, "हमें वोटर आईडी चाहिए। कौन नहीं चाहेगा कि वोटर आईडी हो? सिर्फ वही जो धोखा देना चाहता हो।" राष्ट्रपति ने चुनाव की ईमानदारी को देश के शासन और जनता के भरोसे से जोड़ा और कहा कि संघीय सरकार को टेढ़े-मेढ़े चुनाव बर्दाश्त नहीं करने चाहिए।

आव्रजन के मुद्दे पर भी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सरकार की सख्त नीतियों का बचाव किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या इमिग्रेशन एजेंटों को कुछ मामलों में तलाशी वारंट लेना चाहिए, तो उन्होंने साफ कहा, "मैंने इस बारे में सोचा ही नहीं है। मैं सर्च वारंट के बारे में नहीं सोच रहा हूं।" रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्रंप का समर्थन करते हुए तथाकथित 'सैंक्चुरी सिटी' नीतियों की आलोचना की। 

उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां अवैध आव्रजन को बढ़ावा देती हैं। जब तक 12 राज्यों में सैंक्चुरी नीति रहेगी, लोग आते रहेंगे। अवैध आव्रजन खत्म होना चाहिए। ग्राहम ने बताया कि वह इन नीतियों को खत्म करने के लिए कानून लाने की तैयारी कर रहे हैं और यह मुद्दा आने वाले चुनावों में अहम रहेगा। राष्ट्रपति ने दावा किया कि सख्त कार्रवाई से अपराध में बड़ी गिरावट आई है। 

सीमा पार करने की घटनाएं काफी कम हुई हैं और पूरे देश में हिंसक अपराध पिछले सौ साल में सबसे निचले स्तर पर है। 1900 के बाद से अब अपराध दर सबसे कम है। उन्होंने मिनेसोटा और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए। ट्रंप का कहना था कि अगर देश में धोखाधड़ी पकड़ ली जाए, तो बिना किसी कटौती के ही बजट घाटा खत्म किया जा सकता है। 

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD