Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

'बॉर्डर 2' में अंडरवॉटर सीक्वेंस को लेकर बोले आहान शेट्टी, मेरा पाडी लाइसेंस बेहद काम आया

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ahan Shetty, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 11:53 IST

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास तौर पर फिल्म में अहान शेट्टी के अभिनय की काफी सराहना की जा रही है। फिल्म में अहान ने भारतीय नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसी बीच अभिनेता ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने किरदार की तैयारी और ट्रेनिंग को लेकर अहम बातें साझा कीं। 

अहान शेट्टी ने बताया कि फिल्म के लिए की गई ट्रेनिंग में मेरा पाडी (प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स) लाइसेंस बेहद काम आया। पाडी लाइसेंस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्कूबा डाइविंग सर्टिफिकेट होता है। इसे हासिल करने के लिए व्यक्ति को थ्योरी की पढ़ाई, स्विमिंग पूल में अभ्यास और ओपन वॉटर ड्राइव करनी होती है। 

इस लाइसेंस की मदद से कोई भी व्यक्ति समुद्र के अंदर लगभग 18 मीटर की गहराई तक सुरक्षित रूप से डाइव कर सकता है। अहान ने कहा, ''मैंने यह लाइसेंस 2020 में कोविड के दौरान लिया था। मैं स्कूल के दिनों में स्विमिंग टीम का हिस्सा था, इसलिए पानी में रहना मेरे लिए हमेशा सहज रहा है। जब मुझे बताया गया कि फिल्म में पानी के अंदर शूट किए जाने वाले सीन होंगे तो मैं काफी उत्साहित हो गया। 

मेरे लिए यह किसी चुनौती से ज्यादा एक रोमांचक अनुभव था।'' उन्होंने कहा, ''फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह जब मुझे कहानी सुना रहे थे, तभी यह समझ आ गया था कि अंडरवॉटर सीक्वेंस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। इसी वजह से मैंने शूटिंग शुरू होने से करीब दो महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, ताकि पानी के अंदर लंबे समय तक काम करने में किसी तरह की परेशानी न आए। 

इस तैयारी से शूटिंग के दौरान काफी मदद मिली।'' अहान ने कहा, ''अंडरवॉटर शूटिंग हर किसी के लिए आसान नहीं होती। कई लोग पानी के अंदर लंबे समय तक रहने से घबरा जाते हैं, खासकर वे जो इस तरह की ट्रेनिंग के आदी नहीं होते। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अनुभवी डाइव टीम और सेफ्टी टीम हर समय मौजूद थी। इसी वजह से पूरा शूट बहुत ही सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा हुआ। जब मैं अब स्क्रीन पर इन सीन्स को देखता हूं तो मुझे अपनी मेहनत सफल लगती है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ahan Shetty , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD