Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आँखें बंद कर घास से रची कला: भगवंत मान हुए ग्रास आर्टिस्ट के हुनर से प्रभावित

200 साल पुरानी कला रंगले पंजाब का अटूट अंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का मन जीता

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:49 IST

कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान राजपुरा से देश के एकमात्र ग्रेट ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक कुमार चौहान ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से भेंट की। इस अवसर पर कलाकार द्वारा घास के तिनकों से निर्मित भारत के राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ की विशेष कलाकृति मुख्यमंत्री को भेंट की गई, जिसे कलाकार ने पूरी तरह आँखें बंद करके तैयार किया था। 

इसके साथ ही घास से बनी ‘इक ओंकार’ की कलाकृति भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। यह कलाकृति ‘इक ओंकार’ साहिब के मूल सवरूप से प्रेरित है, जो सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सुशोभित है। जिसमें ग्रास आर्टिस्ट ने लगभग 1,100 घास के तिनकों को 11,000 बार मोड़कर 10 घंटे में आंखें बंद करके मूल मंत्र साहिब का जाप करते हुए बनाया था। 

जब मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई कि यह पूरी कला-प्रक्रिया बिना देखे, केवल ध्यान, अभ्यास और एकाग्रता के साथ की जाती है, तो वे इस अनूठे हुनर से अत्यंत प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कलाकार की इस अद्भुत कला-साधना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्राकृतिक और आध्यात्मिक कला पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देती है। 

उन्होंने कलाकार के आँखें बंद करके कला निर्माण करने के हुनर को लाइव देखने की इच्छा भी व्यक्त की, जिसे कलाकार के लिए एक विशेष सम्मान बात है।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी घास कला की बारीकी, धैर्य और मौलिकता की प्रशंसा की। 

यह मुलाकात कला, प्रकृति और संवेदनशील नेतृत्व के सुंदर समागम के रूप में यादगार रही। देश के एकमात्र कलाकार - आर्टिस्ट अपनी अनोखी और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित घास कला के लिए न सिर्फ पंजाब में बल्कि पूरे देश में एक खास पहचान कायम रखता है। 

वह देश के अकेले ऐसे ग्रास आर्टिस्ट हैं जो आंखें बंद करके कुदरती घास के तिनकों से कलाकृतियाँ और मूर्तियां बनाते हैं। उनकी अनोखी कला को ध्यान और परंपरा का एक अद्भुत मेल माना जा सकता है। 2019 में जब पंजाब सरकार ने उन्हें स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया, तो उन्हें आधिकारिक तौर पर देश का अकेला ऐसा आर्टिस्ट घोषित किया जो आंखें बंद करके घास से कलाकृतियां बनाता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD