Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

करमजीत सिंह रिंटू ने संधू कॉलोनी,विशाल विहार और प्रकाश विहार में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही है: रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 13:22 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने आज वार्ड नंबर 13 और 17 के क्षेत्र संधू कॉलोनी, विशाल विहार और प्रकाश विहार की गलियों को बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन गलियों में पहले सीवरेज  व्यवस्था को ठीक करवाया गया था,अब गलियों का नवीनीकरण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में प्री lमिक्स से सड़कों को बनवाने के कार्य भी शुरू करवा दिए जाएंगे।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत वह खुद लोगों तक पहुंच कर लोगों को इस स्कीम के तहत इंश्योरेंस कार्ड बनवाने की स्लीप जारी करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कैंपेन शुरू किया है और अमृतसर जिले में भी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कार्ड बनने शुरू हो गए हैं, जिसके तहत पंजाब के हर नागरिक को हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड दिया जाना है। जिससे 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  ने हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत अमृतसर जिले में चल रहे 41 सर्विस सेंटर पर भी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कार्ड बनेंगे और इसके अलावा 486 कॉमन सर्विस सेंटर पर भी ये कार्ड बनेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के लागू होने से अमीरों की पहुंच वाले सबसे महंगे अस्पताल भी गरीबों के लिए खुल गए हैं। रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही हर घर के सामने स्कैन कोड लगाए गए ताकि हर घर को पता चल सके कि उनके घरों का कचरा आसानी से उठाया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज अनेक सिंह , पार्षद गुलजार बिट्टू और क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD