Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

'मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,' 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 11:03 IST

तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक इवेंट में बीते सालों की यादें, संघर्ष और नई शुरुआत की झलक साझा की।  दरअसल, सौंदर्या रजनीकांत निर्देशक मदन की फिल्म 'विद लव' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुईं। वह इस फिल्म की निर्माता हैं।

उन्होंने कहा, ''यह पल मेरे लिए सिर्फ एक फिल्मी इवेंट नहीं, बल्कि जीवन का भावुक क्षण है। मैंने निर्देशक वेंकट प्रभु को इस कार्यक्रम में आने के लिए फोन किया था। बातचीत के दौरान वेंकट प्रभु ने मुझे याद दिलाया कि उनकी पिछली फिल्म 'गोवा' को रिलीज हुए पूरे सोलह साल हो चुके हैं।''सौंदर्या ने बताया, '''गोवा' ही वह फिल्म थी, जिसके साथ मैंने निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। 

इसके बाद जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए और लंबे समय तक मैं फिल्मों से दूर रही। जब वेंकट प्रभु ने 16 साल का जिक्र किया, तो वह पल मेरे लिए बेहद भावुक हो गया, क्योंकि इतने लंबे समय बाद फिर से निर्माता की भूमिका में लौटना बेहद खास होता है।''उन्होंने मंच से कहा, ''इतने साल पहले मैंने मन ही मन यह ठान लिया था कि अगर कभी मैं दोबारा फिल्म निर्माण में लौटूंगी, तो एक ऐसी टीम के साथ लौटूंगी, जो दिल से काम करे, ईमानदार हो और जिसमें रचनात्मक ऊर्जा हो। 

आज फिल्म 'विद लव' की पूरी टीम को देखकर मुझे लगा कि मेरा वही सपना सच हो गया है।''सौंदर्या ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, ''मैं इस वापसी को लेकर बहुत खुश हूं, मुझे गर्व महसूस हो रहा है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे धैर्य, विश्वास और मेहनत की जीत है। इतने लंबे अंतराल के बाद इस तरह की टीम के साथ लौटना किसी वरदान से कम नहीं है।''

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD