Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप : मुख्य टीम में शामिल होने से पहले वार्म अप मैच खेलेंगे तिलक वर्मा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tilak Varma, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 18:13 IST

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुख्य टीम में शामिल होने से पहले इंडिया-ए की ओर से एक वार्मअप मैच खेलेंगे। इंडिया ए सोमवार को यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसके बाद शुक्रवार को नामीबिया का सामना करेगी। 7 फरवरी से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

23 वर्षीय तिलक वर्मा इस महीने की शुरुआत में राजकोट में पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद रिहैब के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में थे। बैटिंग ऑलराउंडर आयुष बडोनी को इंडिया 'ए' का कप्तान बनाया गया है। शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना था, लेकिन वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं किया गया। 

तिलक को बीते शुक्रवार सीओई में एक सिमुलेशन मैच खेलने के बाद टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में रियान पराग, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो भारत के लिए खेल चुके हैं। उनके साथ नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, मानव सुथार और अशोक शर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। 

एन जगदीसन और उर्विल पटेल इंडिया 'ए' टीम में विकेटकीपिंग के विकल्प हैं। ये वार्म-अप मैच मयंक की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का भी प्रतीक होंगे। मयंक पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के अभियान से बाहर हो गए थे, जिसके बाद बीते साल न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनकी सर्जरी हुई थी। 

इस बीच, रियान को सीओई में दाहिने कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि एम वेंकट रमन्ना वार्म-अप मुकाबलों के लिए इंडिया ए के हेड कोच होंगे, जबकि विनीत सक्सेना बल्लेबाजी कोच और अविनाश खंडेलवाल फील्डिंग कोच होंगे। 

मेंस टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए भारत ए की टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tilak Varma , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD