Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने के लिए बजट में हुई बढ़ोतरी

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Budget 2026 27, Union Budget
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 01 Feb 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 15:36 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए भारत के फार्मास्युटिकल और बायोफार्मा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन, उत्पादकता बढ़ाने और विकास में तेजी लाने की दिशा में व्यापक आर्थिक सुधार किए हैं।

मंत्री ने आर्थिक विकास को और तेज करने और बनाए रखने के लिए फार्मास्यूटिकल्स सहित 7 रणनीतिक और अग्रणी क्षेत्रों में विनिर्माण को बढ़ाने पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने लंबी उम्र और जीवन की गुणवत्ता के लिए सस्ती लागत पर जैविक दवाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ 'बायोफार्मा शक्ति (ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा उन्नति के लिए रणनीति)' की घोषणा की। 

इस कार्यक्रम को बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम का निर्माण करके भारत को वैश्विक जैव-फार्मास्यूटिकल निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है यह पहल उन्नत जैव विनिर्माण बुनियादी ढांचे में निवेश को प्रोत्साहन देगी और नवाचार को बढ़ाएगी साथ ही उच्च-मूल्य, अगली पीढ़ी के उपचारों में भारत की क्षमताओं को भी बढ़ाएगी, जिससे आयात निर्भरता कम होगी और स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत होगी।

बायोफार्मा शक्ति के तहत नैदानिक अनुसंधान के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करने के लिए, वित्त मंत्री ने कहा कि देश भर में 1,000 से अधिक मान्यता प्राप्त नैदानिक परीक्षण स्थलों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को एक समर्पित वैज्ञानिक समीक्षा कैडर और विशेषज्ञों के माध्यम से वैश्विक मानकों और अनुमोदन समय सीमा को पूरा करने के लिए मजबूत किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करने पर जोर देते हुए मौजूदा सात एनआईपीईआर के उन्नयन के साथ-साथ तीन नए राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) की स्थापना की घोषणा की। यह कदम उन्नत फार्मास्युटिकल शिक्षा, उच्च अंत अनुसंधान और नवाचार के लिए भारत की क्षमता को बढ़ाएगा। 

इन प्रमुख संस्थानों के विस्तार और आधुनिकीकरण से अत्यधिक कुशल कार्यबल विकसित करने, उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्युटिकल और बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र के विकास का समर्थन करने में मदद मिलेगी। ये उपाय सामूहिक रूप से भारत में एक मजबूत, नवाचार-संचालित और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्युटिकल और बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Budget 2026 27 , Union Budget

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD