Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रधानमंत्री जी पंजाबियों को 'लारे' नहीं, उनका बनता 'हक' और रुके हुए फंड देकर जाएं: नील गर्ग

 Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 12:43 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता नील गर्ग ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ अक्सर दावा करते हैं कि प्रधानमंत्री के दिल में पंजाबियों के लिए खास जगह है, लेकिन हकीकत में यह 'प्यार' सिर्फ खोखले शब्दों तक सीमित है।

उन्होंने सवाल किया कि अगर सचमुच पंजाब के प्रति प्यार है, तो केंद्र सरकार पिछले कई सालों से रोका हुआ पंजाब के हक का 8000 करोड़ रुपए का रूरल डेवलपमेंट फंड और अन्य केंद्रीय फंड तुरंत जारी क्यों नहीं करती? नील गर्ग ने कहा कि 5-6 साल पहले भी प्रधानमंत्री ने पंजाब को आर्थिक पैकेज देने का राग अलापा था, लेकिन वह पैकेज आज तक कहीं नजर नहीं आया। 

उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ जी, पंजाब के लोग अब लिफाफेबाजी से अक चुके हैं। कल प्रधानमंत्री पंजाब आ रहे हैं, यह उनके पास अपनी गलती सुधारने का अच्छा मौका है। नए पैकेजों का ऐलान करने से पहले, कम से कम वह पैसा तो वापस करवाओ जो पंजाब का अपना हक है और जिसे केंद्र ने नाजायज रोक कर रखा हुआ है।

केंद्र की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे पड़ोसी राज्यों को औद्योगिक विकास के लिए विशेष पैकेज दिए हैं, लेकिन पंजाब के साथ हमेशा सौतेली मां वाला सलूक किया जाता है। जबकि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार दिन-रात मेहनत करके पंजाब में बड़ी इंडस्ट्री लेकर आ रही है और प्रदेश को विकास की पटरी पर डाल रही है। 

ऐसे समय में केंद्र का अड़ियल रवैया पंजाब के विकास में रोड़ा बन रहा है। नील गर्ग ने सुनील जाखड़ से सवाल किया कि वह पंजाब के हकों की लड़ाई लड़ने की बजाय केंद्र की लोक-विरोधी नीतियों का बचाव क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा लीडरशिप सचमुच पंजाब का भला चाहती है, तो कल प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पंजाब के रोके हुए सारे फंड रिलीज करवाएं। पंजाब को भीख नहीं, अपना हक चाहिए।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD