Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

ईशान किशन का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर भारत ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 11:00 IST

भारत ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच को 46 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। 

यह भारत का टी20 क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। टीम इंडिया 48 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ईशान किशन ने कप्तान सूर्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 185 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्या 30 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद ईशान ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 48 रन जुटाए। किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों के साथ 103 रन बनाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा। हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 42 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब डफी, काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर के नाम 1-1 विकेट रहा। विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम 19.4 ओवरों में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम ने 17 के स्कोर पर टिम सीफर्ट (5) का विकेट खो दिया था। यहां से रचिन रवींद्र ने फिन एलन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

यह जोड़ी 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर टूटी। एलन 38 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए। इस साझेदारी के टूटते ही कीवी टीम बिखर गई। डेरिल मिचेल ने 26 रन, जबकि ईश सोढ़ी ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज का पहला मैच 48 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद अगले दो मुकाबलों में 7 विकेट और 8 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, न्यूजीलैंड ने चौथे मुकाबले को 50 रन से जीतकर अपनी लाज बचा ली।

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD