Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अजय जडेजा : वो भारतीय क्रिकेटर, जो जामनगर राजघराने के उत्तराधिकारी! रिश्तेदारों के नाम पर 'रणजी' और 'दलीप' ट्रॉफी

Sports News, Cricket, Ajay Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 17:32 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और चुस्त फील्डिंग के लिए शोहरत बटोरी। उन्होंने 1990 के दशक में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं, जिसके बाद क्रिकेट विश्लेषक और कमेंटेटर के रूप में भी सक्रिय रहे। यह खिलाड़ी जामनगर राजघराने का उत्तराधिकारी भी है। वह रणजीतसिंहजी और दलीपसिंहजी के परिवार से हैं, जिनके सम्मान में 'रणजी ट्रॉफी' और 'दलीप ट्रॉफी' का नाम रखा गया है। 

1 फरवरी 1971 को गुजरात के जामनगर में जन्मे अजयसिंहजी जडेजा ने 1988/89 में डोमेस्टिक करियर शुरू किया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें फरवरी 1992 में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू का मौका मिला। अजय जडेजा ने मिडिल और आखिरी ओवरों में तेज और स्मार्ट बैटिंग करते हुए कई मुकाबले भारत के पक्ष में मोड़े।

वर्ल्ड कप 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में उनकी पारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 9 मार्च 1996 को खेले गए इस मुकाबले में अजय जडेजा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेलकर भारत के स्कोर को 287/8 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 9 विकेट खोकर 248 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने 39 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

अजय जडेजा ने अपने वनडे करियर में 196 मैच खेले, जिसमें 37.47 की औसत के साथ 5,359 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 30 अर्धशतक निकले। हालांकि, पेस और स्विंग के सामने कमजोरी की वजह से वह अपने करियर में सिर्फ 15 ही टेस्ट मैच खेल सके, जिसमें 4 अर्धशतकों के साथ 576 रन जुटाए। 9 अप्रैल 1999 को जडेजा ने कोका-कोला कप में इंग्लैंड के विरुद्ध महज 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट निकाले। 

जडेजा ने 13 वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली। इस दौरान 44 की औसत के साथ 396 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। साल 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद जडेजा के करियर पर ब्रेक लगा। जांच के बाद उन पर 5 साल का बैन लगाया गया, जिसका जडेजा ने विरोध किया। हालांकि, साल 2003 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस प्रतिबंध को हटा दिया। 

इस बीच जडेजा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 2006 में डांस शो 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा लिया। नवंबर 2004 में, दिल्ली हाई कोर्ट ने जडेजा की इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इजाजत मांगने वाली अर्जी को खारिज कर दिया। हालांकि, बाद में एक डिवीजन बेंच ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की इजाजत दे दी। इसके बाद जडेजा दिल्ली लौट आए, जहां उन्हें कप्तान बनाया गया। जडेजा ने साल 2005 में राजस्थान के कप्तान और कोच के तौर पर दोहरी भूमिका निभाई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Ajay Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD