Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 विश्व कप 2026 : पैट कमिंस बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने किया अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, Pat Cummins, Australia T20 WC Squad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 16:21 IST

टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान पैट कमिंस टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। कमिंस अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी विश्व कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। 

पैट कमिंस की जगह तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस और शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने टी20 विश्व कप में बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू रेनशॉ के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, "पैट को अपनी पीठ की चोट से ठीक होने के लिए और समय चाहिए, इसलिए बेन एक तैयार रिप्लेसमेंट हैं जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ-साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षक और निचले क्रम में आकर बड़े शॉट लगाने की क्षमता भी रखते हैं। 

हमें लगता है कि अच्छी पेस के साथ बॉल को स्विंग करने की उनकी काबिलियत और स्मार्ट वैरिएशन हमारी उम्मीद के मुताबिक हालात और टीम के ओवरऑल स्ट्रक्चर के लिए अच्छी होगी।" डोडेमेड ने कहा, "मैट (रेनशॉ) ने हाल ही में सभी फॉर्मेट में इंप्रेस किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड बुल्स और ब्रिस्बेन हीट के लिए व्हाइट बॉल फॉर्मेट में कई रोल शामिल हैं। 

श्रीलंका में पूल स्टेज में टॉप ऑर्डर के सेट होने और स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल माहौल होने के साथ, हमें यह भी लगता है कि मैट मिडिल ऑर्डर को एक्स्ट्रा सपोर्ट देते हैं। टिम डेविड टूर्नामेंट के शुरुआती फेज में अपना रिटर्न टू प्ले प्रोग्राम पूरा कर रहे हैं।" कमिंस की गैरमौजूदगी में, जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे और उनके सपोर्ट के लिए जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और ड्वारशुइस होंगे। 

ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को भी अपनी मीडियम-पेस बॉलिंग से बड़ा रोल निभाना होगा। टी20 विश्व कप 7 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। 

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , Pat Cummins , Australia T20 WC Squad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD