Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राजिंदर गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के रोजगार अधिकारों के लिए उठाई आवाज

राज्यसभा में गूंजा वरिष्ठ नागरिकों के रोजगार अधिकारों का मुद्दा, सांसद राजिंदर गुप्ता ने उठाई आवाज

Rajinder Gupta, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 17:10 IST

पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने राज्यसभा के शून्यकाल में वरिष्ठ नागरिकों के रोजगार अधिकारों से जुड़ा गंभीर राष्ट्रीय मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने देश में बुजुर्गों के लिए रोजगार से संबंधित स्पष्ट नीति और कानूनी संरक्षण के अभाव पर गहरी चिंता जताई।

माननीय सभापति को संबोधित करते हुए सांसद गुप्ता ने कहा कि भारत तेजी से जनसंख्या परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 14 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जो वर्ष 2036 तक बढ़कर करीब 35 करोड़ हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि देश में औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 70 वर्ष तक पहुंच चुकी है। ऐसे में भारत के पास स्वस्थ, कुशल और अनुभवी वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी पूंजी है, जो सेवानिवृत्ति की पारंपरिक आयु के बाद भी काम करने के लिए इच्छुक और सक्षम है। इसके बावजूद, सांसद ने अफसोस जताया कि देश में अभी तक ऐसा कोई ठोस कानूनी ढांचा नहीं है, जो रोजगार में आयु-आधारित भेदभाव को रोके या योग्यता के आधार पर सेवानिवृत्ति के बाद काम करने के अधिकार को सुनिश्चित करे।

राजिंदर गुप्ता ने कहा कि भले ही संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 समानता और समान अवसर की गारंटी देते हैं, लेकिन व्यवहार में रोजगार के क्षेत्र में उम्र के आधार पर भेदभाव आज भी जारी है। सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतर अस्थायी विस्तार या अल्पकालिक अनुबंधों तक ही सीमित रखा जाता है, जिसमें न तो स्थायित्व है और न ही सम्मान। 

इसका सबसे अधिक असर निजी क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ता है, जहां कानूनी सुरक्षा लगभग न के बराबर है। विदेशों का उदाहरण देते हुए सांसद गुप्ता ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान जैसे कई विकसित देशों ने सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने वाले कानून बनाए हैं। जापान में, जहां करीब 29 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है, रोजगार में आयु-आधारित भेदभाव को समाप्त कर दिया गया है, जिससे बुजुर्ग नागरिक आज भी देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं।

सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और एक व्यापक कानून बनाया जाए, ताकि

·        रोजगार में उम्र के आधार पर होने वाले भेदभाव पर रोक लगे

·        इच्छुक और सक्षम वरिष्ठ नागरिकों को सेवानिवृत्ति के बाद भी काम करने का अधिकार मिले

·        बुजुर्गों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और लचीले रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे सुधार न केवल संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे, बल्कि देश की बढ़ती बुजुर्ग आबादी की आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक क्षमता का पूरा लाभ भी राष्ट्र को मिलेगा।

 

Tags: Rajinder Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD