Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सतगुरु के पावन सान्निध्य में आयोजित निरंकारी सामूहिक

विवाह समारोह में 82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/पंचकुला /मोहाली/सांगली , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 12:43 IST

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से 82 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। यह समारोह महाराष्ट्र के 59वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के विधिवत समापन के उपरांत, सांगलवाड़ी (सांगली) स्थित समागम स्थल पर आयोजित किया गया।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारंपरिक जयमाला के साथ-साथ निरंकारी विवाह की विशेष पहचान ‘सांझा-हार’ भी प्रत्येक जोड़े को मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा पहनाया गया। इसके पश्चात आदर्श गृहस्थ जीवन की प्रेरणा देने वाली निरंकारी लावें पठन की गईं।

अपने पावन आशीर्वचनों में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नवविवाहित वर-वधुओं को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को समझकर आपसी सहयोग, सम्मान, प्रेम और समर्पण के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सतगुरु माता जी ने कहा कि गृहस्थ में रहकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आध्यात्मिकता की राह पर निरंतर सत्संग, सेवा एवं सिमरण से जुड़े रहें तथा एक-दूसरे के सहयोग से अपनी भक्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

समारोह के दौरान सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी ने वर-वधुओं पर पुष्प-वर्षा कर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों एवं साध संगत द्वारा भी पुष्प-वर्षा की गई, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण हो गया। यह दृश्य वास्तव में अलौकिक एवं अविस्मरणीय था।

इस शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के सांगली, सातारा, कोल्हापुर, सोलापुर, धाराशिव, मुंबई, ठाणे, पुणे, डोंबिवली, पालघर, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, नासिक, लातूर, बीड, परभणी, नागपुर, वर्धा, गोंदिया, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग; उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, गाजीपुर एवं प्रयागराज (इलाहाबाद); कर्नाटक के बेलगावी एवं उडुप्पी (कोंडापुर); तथा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (सरगुजा) सहित विभिन्न स्थानों से कुल 82 युगल सम्मिलित हुए। सामूहिक विवाह के उपरांत सभी के लिए समागम स्थल पर भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।

उल्लेखनीय है कि सादा शादियों की इस परंपरा के अंतर्गत बड़ी संख्या में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं उच्च शिक्षित युवक-युवतियाँ वर-वधू के रूप में सम्मिलित हुए और सतगुरु की पावन छत्रछाया में उनकी दिव्य शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए निरंकारी पद्धति के अनुसार सादगीपूर्ण विवाह कर समाज के समक्ष एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

निसंदेह, सादा शादियों का यह अद्भुत दृश्य जाति-वर्ण की विषमताओं को समाप्त कर एकत्व और समानता का सुंदर संदेश देता है, जो कि निरंकारी मिशन के मूल सिद्धांतों का भी प्रतीक है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD