Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिव मेरे लिए बेहद खास, इसीलिए 'छाप तिलक' गाना दिल के बहुत करीब : राशा थडानी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rasha Thadani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 11:56 IST

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब एक्ट्रेस से सिंगर बनने की राह पर हैं। राशा ने हाल ही में सिंगिंग डेब्यू किया है। उनके डेब्यू सॉन्ग का टाइटल 'छाप तिलक' है, जिसे राशा ने अपने दिल के बेहद करीब बताया। राशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें वह भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जताती और खास गाने 'छाप तिलक' से जुड़ी अपनी भावनाओं को व्यक्त करती नजर आईं। 

राशा ने पोस्ट में लिखा, “शिव हमेशा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। छाप तिलक एक ऐसा गाना है जो मेरे दिल के बहुत करीब है।" इसके साथ ही राशा ने गाने की कुछ लाइन का शिव से कनेक्शन करते हुए लिखा, "मैं तो छाप तिलक छोड़ चली रे—ब्रह्मांडीय नर्तक नटराज को अपनी कला और अपना तिलक अर्पित करना। मैं तो आज फलक ओढ़ चली रे उसका ब्रह्मांड मुझे हमेशा घेरे रहता है। 

मेरे मन के ताल पर बाजे डमरू शिव की डमरू की थाप और लय हमेशा मेरे दिल में रहती है। आभारी हूं शिव ओम नमः शिवाय।" राशा महादेव की परम भक्त हैं। वह अपनी मां रवीना टंडन के साथ अक्सर शिवालय जाती रहती हैं। वह देश भर के हिस्सों में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से कई के दर्शन भी कर चुकी हैं। राशा थडानी ने साल 2025 में एक्ट्रेस के तौर पर 'आजाद' फिल्म के साथ डेब्यू किया था। 

उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही और फ्लॉप हो गई थी, लेकिन अब उन्होंने सिंगिंग में कदम रखा है। राशा ने इंस्टाग्राम पर स्टूडियो का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गाने को रिकॉर्ड करते हुए नजर आईं। इस सिंगिंग डेब्यू की तारीफ 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास ने भी की है। फिलहाल, राशा अपनी एक्ट्रेस की जर्नी भी जारी रख रही हैं। वह जल्द ही फिल्म 'लइका लइकी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rasha Thadani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD