Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन : एलिना स्वितोलिना को शिकस्त देकर लगातार चौथे फाइनल में एरिना सबालेंका

Sports News, Tennis, Aryna Sabalenka, Elina Svitolina, Australian Open, Australian Open 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 11:46 IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 एरिना सबालेंका ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 6-3 से सीधे सेटों में जीत दर्ज की। इसी के साथ सबालेंका लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गईं। सबालेंका शनिवार को मेलबर्न में खिताब के लिए एलिना रिबाकिना और जेसिका पेगुला के बीच मुकाबले की विजेता का सामना करेंगी। 

सबालेंका को मैडिसन कीज के खिलाफ साल 2023 का फाइनल गंवाना पड़ा था। अब उनके पास फिर से खुद को साबित करने का मौका है। गुरुवार को रोड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में एरीना सबालेंका ने शुरू से ही मैच में पकड़ बनाए रखी। उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिए करीब एक घंटे का समय लगा। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें सबालेंका ने अपनी पहली सर्विस पर 67 प्रतिशत और दूसरी सर्विस पर 79 प्रतिशत अंक जीते।

बेलारूसी खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने अपनी पावर और जोरदार सर्विस के साथ स्वितोलिना पर लगातार दबाव बनाए रखा। इस बीच, अपने तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर बढ़ रहीं स्वितोलिना को वापसी का एक भी मौका नहीं मिला। स्वितोलिना सबालेंका की गति और निरंतरता का मुकाबला करने में जूझती रहीं। यूक्रेनी खिलाड़ी ने अपनी पहली सर्विस पर सिर्फ 56 प्रतिशत और दूसरी पर 50 प्रतिशत अंक जीते। 

उन्होंने मैच के दौरान तीन डबल फॉल्ट भी किए। टॉप सीड खिलाड़ी ने अपने सात ब्रेक-प्वाइंट्स मौकों में से चार को भुनाया, जबकि स्वितोलिना को चार मौकों में से सिर्फ एक ब्रेक लेने दिया। सबालेंका ने कुल अंकों के मामले में भी अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा। दो बार की चैंपियन ने 65 अंक जीते, जबकि स्वितोलिना ने 46 अंक जीते। मैच के बाद कोर्ट पर सबालेंका ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है, लेकिन मेरा काम अभी पूरा नहीं हुआ है। 

मैं जीत से बहुत खुश हूं। वह (एलिना स्वितोलिना) बहुत मुश्किल प्रतिद्वंद्वी हैं। मैं उनका खेल देख रही थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अविश्वसनीय रूप से खेला। मुझे लगा कि आगे बढ़कर उन पर जितना हो सके उतना दबाव डालना होगा। मुझे खुशी है कि आज मेरा खेल उस स्तर का था। मैंने शानदार टेनिस खेला। मैं सीधे सेटों में जीत हासिल करके खुश हूं।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Aryna Sabalenka , Elina Svitolina , Australian Open , Australian Open 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD