Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्रियों और लोकसभा सदस्य ने श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को बनारस के लिए रवाना किया

आदर्शवादी समाज की स्थापना के लिए लोगों से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 21:08 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य राज कुमार चब्बेवाल, चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक कुमार, पूर्व मंत्री बलकार सिंह, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह तथा पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे।इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेरा बल्लां के मुखी संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से संबंधित कार्यक्रम पंजाब भर में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है।उन्होंने आगे बताया कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी से संबंधित व्यापक शोध और अध्ययन के लिए एक केंद्र की स्थापना हेतु आज सेल डीड भी साइन की गई है।

श्री चीमा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने संपूर्ण मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी समस्त मानव समाज के लिए प्रकाश स्तंभ हैं, जिनका अनुसरण कर हमें समानतावादी समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए।पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है और सरकार द्वारा इस पर्व को ऐतिहासिक और भव्य ढंग से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।इससे पहले उन्होंने संगतों को श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की थी, जहां किसी को भी किसी प्रकार का कष्ट न सहना पड़े। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Lal Chand Kataruchak , Raj Kumar Chabbewal , Balkar Singh , Kulwant Singh , Pawan Kumar Tinu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD