Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी ने महाग्राम महायोजना के तहत चयनित गांवों के लिए ग्राम विकास प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

विकास के साथ—साथ गांवों की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक स्वरूप और स्थानीय पहचान को भी किया जाए संरक्षित — मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 15:59 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांवों के समग्र विकास और उनमें शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए महाग्राम महायोजना के तहत चयनित गांव की वर्तमान स्थिति का आकलन कर ग्राम विकास प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भूमि की पहचान कर ग्राम सभा व ग्रामीणों से परामर्श के बाद योजना बनाई जाए, ताकि वह गांवों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो।

मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा निवास में आयोजित महाग्राम महायोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान पांच महाग्रामों — कोहंड (जिला करनाल), सौंध (जिला पलवल), दीघोट (जिला पलवल), औरंगाबाद (जिला पलवल) तथा खानपुर कलां (जिला सोनीपत) के लिए तैयार किए गए ग्राम विकास प्लानों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम विकास प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित सभी भूमि उपयोगों के लिए सेक्टर-वार विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्लानिंग प्रक्रिया के दौरान गांवों की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक स्वरूप और स्थानीय पहचान को संरक्षित रखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि इन महाग्रामों की योजना आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन सर्वे के माध्यम से तैयार की जाए, ताकि सटीक और प्रभावी प्लानिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि महाग्राम महायोजना के तहत प्रदेश के 21 चयनित महाग्रामों में शहरी स्तर का बुनियादी ढांचा, सड़कें, जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD