Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य परिषदों को एक ही सिस्टम पर लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य- नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने किया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल फॉर हरियाणा काउंसिलस का लोकार्पण

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Arti Singh Rao, Dr Sumita Misra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 15:58 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज स्वास्थ्य विभाग के ‘सेंट्रलाइज्ड पोर्टल फॉर हरियाणा काउंसिलस’ का लोकार्पण किया। इस पहल के साथ ही हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर एक साथ कई स्वास्थ्य परिषदों को एक ही सिस्टम पर लाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल से मेडिकल परिषद, डेंटल परिषद, फार्मेसी परिषद, आयुष एवं होम्योपैथी परिषद और अन्य स्वास्थ्य परिषदों से संबद्ध विभिन्न परिषदों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल प्रदेश में रजिस्टर्ड लगभग 1.5 लाख स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाले युवक युवतियों को बेहतर सेवा देने के लिए विकसित किया गया है। अब इन परिषदों के तहत प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे प्रशिक्षण के उपरांत घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण करके कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिस्टम युवाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, रिन्यूअल, सर्टिफिकेट जारी करने, प्रोफाइल मैनेजमेंट और रोजगार से संबंधित जानकारी जैसी सेवाओं की पहुंच प्रदान करेगा। यह पोर्टल स्वास्थ्य पेशेवरों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर लिंक स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। पहले चरण में मेडिकल कांउसिल, डेंटल कांउसिल, फार्मेसी कांउसिल, आयुष और होम्योपैथी परिषदों को जोड़ा गया है। इसके बाद दूसरे चरण में नर्सिंग और फिजियोथेरेपिष्ट परिषदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।  

इसके बाद पोर्टल को जल्द ही सरल पोर्टल से लिंक किया जाएगा ताकि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण से ही पूरी की जा सकें। मुख्यमंत्री ने राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य परिषदों के लिए इंटीग्रेटेड वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन और जॉब पोर्टल को भी औपचारिक रूप से लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि अब फार्मेसी, डेंटल सहित पांच परिषदों में युवक युवतियों पंजीकरण आसान हो जाएगा।

इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और स्वास्थ्य सचिव श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों सहित सभी कांउसिलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Arti Singh Rao , Dr Sumita Misra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD