Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री सेहत योजना: स्वास्थ्य सुधार नहीं, पंजाब के साथ केजरीवाल का राजनीतिक छलावा : तरुण चुग

AAP की सेहत स्कीम काग़ज़ी वादा, ज़मीनी हक़ीक़त शून्य सिर्फ प्रचारी प्रपंच : चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Vineet Joshi, Ashwani Sharma, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:50 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार की तथाकथित मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को भ्रामक, अव्यवहारिक और पूरी तरह प्रचार आधारित करार दिया। चुग ने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी और बुनियादी विफलता इसकी कड़ी पैकेज कैपिंग है, जो Rs. 10 लाख के स्वास्थ्य कवरेज के दावे को शुरू में ही खोखला साबित कर देती है।

चुग ने कहा कि इस केजरीवाल-मान द्वारा लाई गई इस योजना का सबसे बड़ा झूठ इसके 10 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा का दावा है। वास्तविकता है कि इस योजना में सिर्फ 1 लाख का बीमा है और बाकी के 9 लाख कर्ज में डूबी मान सरकार के भरोसे है, ऐसे में सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न है कि यह 9 लाख आयेंगे कहा से? चुग ने सवाल उठाया।

तरुण चुग ने आगे कहा कि एक तरफ केजरीवाल और उनकी पार्टी 10 लाख के झूठ का ढिंढोरा पीट रही है वहीं गंभीर से गंभीर बीमारियों पर ऐसी कैंपिंग लगाई है कि किसी भी मरीज को इलाज मिलना असंभव है, जब किसी योजना में इलाज पर इतनी कम कैपिंग लगा दी जाए कि गंभीर बीमारियों का पूरा उपचार संभव ही न हो, तो ऐसे में Rs. 10 लाख का दावा केवल काग़ज़ी प्रचार बनकर रह जाता है। 

उन्होंने कहा कि यह योजना इस तरह डिजाइन की गई है कि मरीज को या तो आशा अधूरा इलाज मिले या फिर इलाज की भारी रकम अपनी जेब से चुकानी पड़े। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजना इलाज की वास्तविक लागत के अनुरूप व्यावहारिक दरें तय कर एक राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है। 

इसके विपरीत, मुख्यमंत्री सेहत योजना में हार्ट सर्जरी, ब्रेन सर्जरी और घुटना प्रत्यारोपण जैसी जटिल प्रक्रियाओं पर इतनी कम कैपिंग रखी गई है कि बड़े और भरोसेमंद अस्पताल इस योजना से दूर हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है। चुग ने कहा कि इस योजना को लाने में ही मान सरकार को  48 महीने लग गए, इसको धरातल पर लाने में खुद सरकार कह रही की 4 महीने लगेंगे लेकिन सच्चाई यह है कि इस योजना में इलाज तो मिलेगा नहीं लेकिन चुनावी साल में पंजाब की जनता के टैक्स के पैसे से आम आदमी पार्टी सिर्फ अपना दुष्प्रचार करेगी। 

तरुण चुग ने पंजाब की बदहाल वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि राज्य पहले से Rs. 4 लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डूबा हुआ है। बीते चार वर्षों में मान सरकार ने Rs. 1 लाख करोड़ से ज्यादा का नया कर्ज चढ़ा दिया है और केवल इसी वित्तीय वर्ष में Rs. 90,000 करोड़ की अदायगी करनी है। 

ऐसे हालात में बिना फंडिंग की स्वास्थ्य योजना पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा जोखिम है, चुग ने तंज करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों को डीए देने तक का पैसा नहीं लेकिन केजरीवाल के हेलीकॉप्टर के लिए पूरा फंड है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रति परिवार केवल लगभग Rs. 1 लाख का ही वास्तविक बीमा लिया गया है, जबकि शेष Rs. 9 लाख सरकार का भविष्य का वादा है। 

यदि केवल 1% परिवार भी योजना का लाभ लेते हैं तो सालाना खर्च Rs. 6,500 करोड़ तक पहुंच सकता है, जबकि बजट में इसके लिए नाममात्र का प्रावधान किया गया है। तरुण चुग ने कहा कि असली बहस Rs. 5 लाख बनाम Rs. 10 लाख की नहीं, बल्कि “पूरा बीमा बनाम काग़ज़ी वादा” की है। 

आयुष्मान भारत में वास्तविक, पूर्व-बीमित सुरक्षा है, जबकि AAP की मुख्यमंत्री सेहत योजना अधूरी संरचना और खोखले दावों पर टिकी है। भाजपा पंजाब की जनता के हित में इन तथ्यों को उजागर करती रहेगी और एक भरोसेमंद स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग करती रहेगी।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Vineet Joshi , Ashwani Sharma , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD