Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आसान नहीं रहा 'दलदल' में 'रीता फरेरा' का किरदार निभाना, समझने में लगे 5 महीने : भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 12:40 IST

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'दलदल' की प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं। सीरीज के जरिए वह एक बार फिर गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। इस सीरीज में वह डीसीपी रीता फरेरा का रोल निभा रही हैं। भूमि ने प्रोजेक्ट से जुड़े अनुभव साझा किए और बताया कि इस किरदार को समझने और निभाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। 

भूमि ने बताया कि रीता फरेरा का स्वभाव बहुत शांत, नियंत्रित और कम इमोशंस दिखाने वाला है। वह अंदर ही अंदर सब कुछ महसूस करती है, लेकिन बाहर से कुछ जाहिर नहीं होने देती। भूमि ने बताया, "जब मैंने दलदल की स्क्रिप्ट पहली बार पढ़ी, तो मुझे लगा कि यह किरदार समझना आसान नहीं होगा। रीता के मनोभावों को पूरी तरह से पकड़ने में मुझे 4-5 महीने लग गए।"

इस दौरान उन्होंने किरदार को बेहतरीन तरीके से समझने के लिए निर्देशक अमृत राज गुप्ता और निर्माता सुरेश त्रिवेणी के साथ कई लंबी-लंबी चर्चाएं और स्वस्थ बहस कीं। भूमि ने एक उदाहरण देते हुए कहा, "जब रीता पहली बार एक डेड बॉडी देखती है, तो मन में आता है कि शायद वह उल्टी कर देगी या बहुत घबराएगी। 

लेकिन सुरेश ने कहा कि नहीं, रीता ऐसा नहीं करेगी। यही सबसे आम प्रतिक्रिया है। फिर मैंने पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए? कैसे रिएक्ट करना चाहिए? ऐसे कई छोटे-छोटे सवालों पर हमने घंटों बात की।" उन्होंने आगे कहा कि रीता का भावनात्मक दायरा बहुत सीमित है, इसलिए एक्टिंग के समय उन्हें उसी सीमा के भीतर रहकर रचनात्मक होना पड़ा। 

खासकर जब रीता अपनी मां से मिलती है, तो हर बार उसकी प्रतिक्रिया अलग-अलग होती है। शांत और नियंत्रित रहकर अभिनय करना भी बहुत थकाने वाला काम है। शूटिंग खत्म होने पर मैं थक चुकी थी, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने पर इतनी खुशी पहले कभी नहीं हुई। 'दलदल' विश धमीजा की बेस्टसेलर किताब 'भेंडी बाजार' पर आधारित है।

इस सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने अबंडैंशिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। भूमि के अलावा सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। दलदल 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह भारत सहित दुनिया के 240 देशों में एक साथ उपलब्ध होगी।

 

Tags: Bhumi Pednekar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD