Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

दिल्ली में छोटे कारोबारियों को मिलेगा 10 करोड़ रुपए तक बिना गारंटी लोन : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 12:00 IST

महिला उद्यमियों को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक केंद्रीय ऋण एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत शहर के निवेशकों को बिना किसी गिरवी गारंटी के 10 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

राष्ट्रीय राजधानी में लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा रहे इस समझौते पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्माल एंटरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) के बीच दिल्ली ऋण गारंटी योजना के कार्यान्वयन हेतु हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली के माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए हमारी सरकार ने बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी रखे लोन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण मिलने में कठिनाई होती है, लेकिन आज दिल्ली सरकार ने सीजीटीएमएसई के साथ एमओयू कर इसका स्थायी समाधान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बड़े स्तर पर नए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। साथ ही हमारी महिला उद्यमियों को वह सम्मान और संसाधन मिलेंगे, जिनकी वे हकदार हैं। आप मेहनत करिए, सपने देखिए, इनोवेट कीजिए, उन्हें हकीकत में बदलने के लिए हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि मेहनती लघु एवं मध्यम उद्यम उद्यमी अब बिना किसी गिरवी या गारंटी के 10 करोड़ रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। यह सिर्फ वित्त से कहीं बढ़कर है। यह महत्वाकांक्षा में विश्वास, विचारों में भरोसा और निर्माण के लिए तैयार लोगों को समर्थन देने का प्रतीक है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लाखों युवा विनिर्माण, सेवा और संबद्ध क्षेत्रों में स्टार्टअप और उद्यम शुरू करने की आकांक्षा रखते हैं, लेकिन वित्तीय सहायता की कमी के कारण अक्सर संघर्ष करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समझौता ज्ञापन से सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को बिना गिरवी के आसानी से ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उद्यमशीलता गतिविधियों में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार उद्यम शुरू करने वाले उद्यमियों और महिला उद्यमियों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD