Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

एमएसएमई रोजगार सृजन का सबसे शक्तिशाली मंच : जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 10:51 IST

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एमएसएमई रोजगार पैदा करने का सबसे मजबूत मंच हैं और अगर भारत को समृद्ध बनाना है, तो एमएसएमई से ज्यादा प्रभावी कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मंत्री ने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं।उन्होंने कहा, "एमएसएमई समृद्धि को मजबूत करते हैं और कृषि के बाद यह क्षेत्र आर्थिक विकास में सबसे ज्यादा योगदान देता है। 

इनकी भूमिका बेहद अहम और निर्णायक है।" वह गणतंत्र दिवस परेड 2026 देखने के लिए आमंत्रित किए गए एमएसएमई लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे।इस अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना के 100 लाभार्थी, खादी विकास योजना के तहत प्रशिक्षित 199 कारीगर, एसआरआई फंड के 50 लाभार्थी और महिला कॉयर योजना की 50 सर्वश्रेष्ठ महिला कारीगरों को उनके जीवनसाथियों के साथ रक्षा मंत्रालय द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

एमएसएमई राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "आज आप सभी को देखकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक 'मिनी इंडिया' को देख रही हूं।"उन्होंने कहा, "आप सभी अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं, लेकिन हम सब एक हैं। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करती हूं, जिनके नेतृत्व में आपको यह मौका मिला है। सरकार की कई योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि आप सभी को इसका लाभ मिल सके। 

प्रशिक्षण और कौशल विकास के जरिए आपको आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।"एमएसएमई मंत्रालय के सचिव एस. सी. एल. दास ने कहा कि आप सभी की मेहनत से ही देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम विविधता में एकता का उदाहरण हैं और एमएसएमई मंत्रालय आपसे लगातार जुड़ा रहेगा, ताकि और लोग भी आगे बढ़ सकें। 

हम आप सभी को दिल से बधाई देते हैं।पीएम विश्वकर्मा योजना एक व्यापक योजना है, जिसका उद्देश्य 18 पारंपरिक कामों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को हर तरह की मदद देना है।वहीं, सेल्फ रिलायंट इंडिया (एसआरआई) फंड एमएसएमई को मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की एक प्रमुख सरकारी पहल है।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD