Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संविधान ही भारत की आत्मा, मोदी-योगी सरकार मूल भावना के अनुरूप कर रही कार्य : पंकज चौधरी

Pankaj Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 18:54 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहे। झंडारोहण के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

पंकज चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के संकल्प और अमर बलिदानियों के त्याग को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत गणतंत्र बना और हमारे पूर्वजों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसकी आत्मा हमारा संविधान है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों से अधिक समय से केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगभग 9 वर्षों से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। गरीबों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके सशक्तिकरण के साथ-साथ भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। 

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से भारत की सांस्कृतिक आभा विश्व पटल पर उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर भारत ने वह कर दिखाया, जो इससे पहले कोई देश नहीं कर सका। चौधरी ने स्पष्ट किया कि भाजपा की स्थापना सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए हुई है, और बीते 11 वर्षों में यह सरकार की योजनाओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। 

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए थल, जल और वायु सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही अर्धसैनिक बलों और पुलिस फोर्स के योगदान की भी सराहना की, जिनके अथक प्रयासों से देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में संविधान को और अधिक मजबूती मिली है। 

एक देश-एक कर (जीएसटी), ईडब्ल्यूएस आरक्षण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, और महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय संविधान की मूल अवधारणा के अनुरूप और राष्ट्रहित में रहे हैं। धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र सेवा के दायित्व का स्मरण कराता है। 

न्याय, समानता और बंधुत्व का भाव ही भारत की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी से स्वावलम्बी भारत और सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि हम सभी संविधान के सम्मान, सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

 

Tags: Pankaj Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD