Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, रिजवान और हारिस रऊफ बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Babar Azam, Shaheen Shah Afridi, Haris Rauf, ICC T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 15:47 IST

बांग्लादेश से समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने की धमकी देने के ठीक एक दिन बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 विश्व कप 2026 के लिए सलमान अली आगा के नेतृत्व में पीसीबी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप की टीम में पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम को शामिल किया है, लेकिन तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मौका नहीं दिया है। 

हाल ही में बीबीएल में बाबर, रिजवान और हारिस तीनों का ही प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन बाबर विश्व कप टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। टीम में विकेटकीपर के रूप में ख्वाजा मोहम्मद नफे को मौका दिया गया है। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। संभव है वही विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते दिखेंगे। 

फरहान घरेलू टी20 मैचों में विकेटकीपिंग करते रहे हैं। टीम में उस्मान खान भी हैं, जो विकेटकीपर हैं। मोहम्मद नवाज और शादाब खान अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हुए नजर आएंगे। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में फहीम अशरफ को भी मौका दिया गया है। हारिस रऊफ की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी कमान शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह संभालेंगे। 

विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। पाकिस्तान को भारत, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड, 10 फरवरी को यूएसए, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मैच कोलंबो में खेलेगा।

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Babar Azam , Shaheen Shah Afridi , Haris Rauf , ICC T20 World Cup , ICC T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD