Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डब्ल्यूपीएल : 7 विकेट से जीत के साथ दूसरे पायदान पर कैपिटल्स, थम गया आरसीबी का 'विजयरथ'

Sports News, Cricket, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2026, WPL 2026, Nandni Sharma, Laura Wolvaardt, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Delhi Capitals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 11:33 IST

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजयरथ को रोक दिया है। इस टीम ने शनिवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता। यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन 6 मुकाबलों में तीसरी जीत है। इसी के साथ कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है। 

वहीं, आरसीबी लगातार 5 मैच जीतने के बाद पहला मुकाबला हारी है। हालांकि, यह टीम अगले दौर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी। बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 109 रन पर सिमट गई। ग्रेस हैरिस ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ 5.3 ओवरों में 36 रन की साझेदारी की।

हैरिस 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। यहां से मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जुटाते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया। मंधाना ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 38 रन बनाए, जबकि वोल ने 11 रन और राधा यादव ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि चिनेल हेनरी, मारिजैन कप्प और मिन्नु मणि ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 24 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (16) और लिजेली ली (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से लौरा वोल्वार्ड्ट ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया।

कप्तान जेमिमा 26 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद वोल्वार्ड्ट ने मारिजैन कप्प के साथ 35 रन की अटूट साझेदारी करते हुए कैपिटल्स को आसान जीत दिलाई। आरसीबी की तरफ से सायली सतघरे ने 2 विकेट निकाले, जबकि राधा यादव को 1 विकेट हाथ लगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2026 , WPL 2026 , Nandni Sharma , Laura Wolvaardt , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Delhi Capitals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD