Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ओटीटी डेब्यू से उत्साहित मुग्धा चाफेकर, बोलीं- पूरी हुई 'हसरतें'

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Mugdha Chaphekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 11:31 IST

टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद अभिनेत्री मुग्धा चाफेकर ने आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है। वह हंगामा ओटीटी के लोकप्रिय शो 'हसरतें' के तीसरे सीजन में नजर आई हैं। मुग्धा ने बताया कि 'हसरतें' में काम करने का अनुभव शानदार रहा। शो का लेटेस्ट एपिसोड 'हल्ला बोल' 22 जनवरी को रिलीज हुआ, जिसमें मुग्धा के किरदार का नाम ज्योति है।

ज्योति एक दबी-सहमी, घरेलू हिंसा का शिकार और राजनेता की पत्नी है। उसे पितृसत्तात्मक सत्ता के खेल में कठपुतली उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। जैसे-जैसे चुनावी कैंपेन आगे बढ़ता है, ज्योति की दबी हुई समझदारी और आवाज बाहर आने लगती है। जब दूसरे उसकी सफलता का श्रेय लेने की कोशिश करते हैं तो वह चुप्पी, डर और आज्ञाकारिता छोड़कर विद्रोह का रास्ता चुनती है।

यह किरदार महिला सशक्तिकरण और आंतरिक ताकत की कहानी बयां करता है। ओटीटी पर आने के फैसले पर मुग्धा ने बताया, "मैं लंबे समय से ओटीटी करना चाहती थी, लेकिन सही प्लेटफॉर्म और सही कहानी का इंतजार कर रही थी। जब हंगामा ओटीटी ने मुझे इस दमदार, महिला-केंद्रित कहानी के साथ संपर्क किया, तो मुझे लगा कि यही सही समय है।"

सेट पर बिताए पलों के अनुभव को साझा करते हुए मुग्धा ने को-स्टार्स को भी मददगार बताया। उन्होंने कहा, "सनम के साथ काम करना बहुत शानदार रहा। वह न सिर्फ शानदार डांसर हैं, बल्कि बेहद मेहनती एक्ट्रेस भी। शूटिंग के बीच में हम अक्सर मस्ती में डांस करते थे, जिससे सेट पर बहुत पॉजिटिव और आरामदायक माहौल बन गया।"

'हसरतें सीजन 3' बाहरी दिखावे के पीछे छिपी इच्छाओं, तनावपूर्ण रिश्तों, सामाजिक दबावों और विद्रोह के पलों को उजागर करता है। यह शो दर्शकों को पसंद आ रहा है। मुग्धा चाफेकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड फिल्म 'आजमाइश' से की थी। साल 2006 में उन्होंने 'क्या मुझसे दोस्ती करोगे' से टेलीविजन डेब्यू किया। उन्हें पीरियड ड्रामा 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में राजकुमारी संयोगिता और रोमांटिक सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में प्राची अरोड़ा कोहली के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Mugdha Chaphekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD