Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंडर 19 वर्ल्ड कप : भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक, 'सुपर-6' में पाकिस्तान से मुकाबला

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, U19 World Cup, U19 World Cup 2026, Ayush Mhatre, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बुलावायो , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 11:26 IST

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। लगातार तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान अपने नाम किया। भारत ने सुपर सिक्स ग्रुप 2 में जगह बनाई है, जहां उसका 27 जनवरी को जिम्बाब्वे से सामना होगा। 

इसके बाद टीम इंडिया 1 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच खेलेगी। शनिवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवरों में महज 135 रन पर सिमट गई। कीवी टीम ने 2.2 ओवर में ह्यूगो बोग का विकेट गंवाया। उस समय तक टीम 5 ही रन बना सकी थी। 

पांचवें ओवर में कप्तान टॉम जोन्स (2) भी चलते बने। टीम ने 7.1 ओवरों के खेल तक 17 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया था। इसी बीच बारिश ने दस्तक दी। जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो मुकाबले को 37-37 ओवरों का कर दिया गया था, लेकिन 22 के स्कोर तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। यहां से जसकरण संधू ने जैकब कॉटर के साथ 62 गेंदों में 37 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। 

जैकब कॉटर 47 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल थे। सेल्विन संजय ने कैलम सैमसन के साथ आठवें विकेट के लिए 53 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। सैमसन ने नाबाद 37 रन जुटाए, जबकि संजय ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से आरएस अम्ब्रीश ने 8 ओवरों में 29 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। 

इनके अलावा, हेनिल पटेल ने 3 विकेट निकाले। खिलन पटेल, मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर जीत के लिए 130 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम इंडिया ने 13.3 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत ने 11 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज का विकेट गंवा दिया था, जो महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। वैभव 23 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद म्हात्रे ने मोर्चा संभालते हुए 27 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 53 रन बनाए।

भारतीय टीम 101 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से वेदांत त्रिवेदी (नाबाद 13) ने विहान मल्होत्रा (नाबाद 17) के साथ चौथे विकेट के लिए 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से मेसन क्लार्क, संधू और संजय ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , U19 World Cup , U19 World Cup 2026 , Ayush Mhatre , Vaibhav Sooryavanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD